महेश बाबू साउथ सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। महेश बाबू की फिल्में रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचाती है।
12 जनवरी 2024 को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म गुंटूर करम रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा था।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब फिल्म गुंटूर करम ओटीटी पर आने को तैयार है। फिल्म 9 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म 9 फरवरी को पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस बात की आधिकारिक घोषणा नेटफ्लिक्स ने खुद की है।
महेश बाबू की फिल्म गुंटूर करम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद ही शानदार रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बता दें फिल्म साउथ की है, लेकिन फिल्म गुंटूर करम तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ ही हिंदी में भी स्ट्रीम होगी।
फिल्म में महेश बाबू के अलावा श्री लीला, मीनाक्षी चौधरी, प्रकाश राज, राम्या कृष्णा, राव रमेश, जगपति बाबू, और अजय घोष जैसे स्टार्स हैं।