घर में सुख-समृद्धि के लिए जरूरी हैं कि आप वास्तु के नियमों का पालन करें। घर के मेन गेट पर लगाई चीजें भी सुख-समृद्धि को आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर क्या लगाना चाहिए।
वास्तुनसार घर का मुख्य द्वार बेहद खास होता है। ऐसे में सकारात्मकता और बुरी नजर से बचे रहने के लिए कई चीजों को लगाना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण अंदर की तरफ लगाने चाहिए। यह सुख-समृद्धि के सूचक होते है। ऐसे में इन्हें घर में लगाने से शुभ परिणाम मिलते है।
घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च टांगने से बुरी नजर दूर रहती है। इसे काले रंग के धागे में बांधकर शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।
वास्तुनसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं, ऐसे में इनकी तस्वीर लगाने से यह सभी बाधाएं दूर होती है।
घर के मेन गेट पर तोरण लगाना न भूलें। पीपल और आम के पत्ते से बने तोरण को लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है। ऐसा करने से घर में खुशहाली भी बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर धन लाभ के लिए भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की तस्वीर भी लगा सकते है। इस उपाय को करने से धन लाभ होता है।
घर के मेन गेट पर स्वास्तिक बनाने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है। इस चिन्ह को देखकर मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है और धन वर्षा भी करती हैं।