मां लक्ष्मी का होगा आगमन, मुख्य द्वार पर करें ये काम


By Arbaaj17, Jul 2023 01:17 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का विशेष स्थान है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसके पास धन की कमी नहीं होती है।

मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे अहम होता है। घर के मुख्य द्वार पर कुछ कामों को करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी का वास साफ जगहों पर होता है। यदि आपका मुख्य द्वार साफ-सुथरा है, तो मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है।

स्वास्तिक

वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

हल्दी

सुबह पूजा-पाठ करने के बाद मुख्य द्वार पर साफ पानी में हल्दी मिलाकर छिड़कने से भी धन की देवी का घर में आगमन होता है।

आवाज

वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार का दरवाजे से आवाज आना अशुभ माना जाता है इसलिए अगर दरवाजा खराब हो रहा है, तो ठीक करवा लें।

नकारात्मक ऊर्जा

घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और परिवार के सदस्य पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोमवार के दिन करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ होंगे खुश