घर के दरवाजे पर किन चीजों को रखने से मिलेगा लाभ


By Arbaaj15, Aug 2023 03:51 PMnaidunia.com

मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार काफी अहम होता है। वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता हैं।

लाभ

मुख्य दरवाजे पर इन चीजों को रखने से धन से संबंधित कई बड़ी परेशानियां दूर होती है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

पौधा

वास्तु के अनुसार पौधा घर के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में मुख्य द्वार पर खुशबूदार पौधों को लगाने से घर में देवी-देवताओं का वास होता हैं।

सूर्य यंत्र

हिंदू धर्म में सूर्य यंत्र को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव के यंत्र को मुख्य द्वार पर लगाने से आर्थिक संकट से मुक्ति प्राप्त होती है।

स्वास्तिक

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

शुभ-लाभ

घर के मुख्य दरवाजे पर शुभ-लाभ के निशान को बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

चरण चिन्ह

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह को लगाने से धन में बरकत होती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: पॉजिटिव एनर्जी के लिए करें ये काम