वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि मुख्य द्वार से घर में देवी-देवताओं का वास होता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। उनकी तस्वरी को मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की तस्वीर को लगाते है, तो गणेश जी सुख-समृद्धि आकर्षित करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर तांबे का सूरज भी लगा सकते है। मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना फलदायी होता है।
तांबे का सूरज ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। तांबे का सूरज लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही घर में खुशियां भी आती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है। स्वास्तिक चिन्ह का हिंदू धर्म में काफी महत्व होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर स्वास्तिक बनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-दौलत में काफी बरकत होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मुख्य द्वार पर इन तस्वीरों को लगाने से घर में खुशियां आती है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ