मुख्य द्वार पर न रखें ये चीजें वरना लौट जाएगी धन की देवी


By Arbaaj09, Aug 2023 11:26 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े नियमों के बारे में खासतौर पर बताया गया हैं।

मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे अहम माना जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं का वास मुख्य द्वार से ही होता है।

धन की देवी

आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी तुरंत लौट जाती है। बता दें कि इनके वास से आर्थिक लाभ होता है।

कूड़ा

धन की देवी को कूड़-कचरा बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर आप मुख्य द्वार पर कूड़ा रखते है, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें। 

पानी

अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर गंदा पानी जमा रहता है, तो मां लक्ष्मी नाराज और लौट सकती है।

पौधे

मुख्य द्वार पर भूलकर भी लंबी लताओं वालों पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ये देखने में तो खूबसूरत लगता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

कांटेदार पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए कांटेदार पौधा अशुभ होता है। इस तरह के पौधे मेन गेट पर लगाने से मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। 

झाड़ू

वास्तु के मुताबिक झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, लेकिन मुख्य द्वार पर इसको नहीं रखना चाहिए। मेन गेट पर झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी घर से लौट सकती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवलिंग पर रात में जल चढ़ाना चाहिए या नहीं?