मकर संक्रांति पर अगर आप पवित्र नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे तो इसका पुण्य आप घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
सनातन धर्म में गंगा, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र, यमुना और शिप्रा नदी और इसके जल को बहुत पवित्र माना गया है।
गंगा जल को सबसे पवित्र माना जाता है और सनातन धर्म को मानने वालों के घरों में यह जल जरूर होता है।
मकर संक्रांति के दिन घर पर स्नान करते समय पवित्र नदियों के जल को भी अपने ऊपर छिड़कें, इसके साथ ही स्नान के जल में तिल मिलाएं।
स्नान करते समय इस मंत्र इस मंत्र को बोलें, गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।
मकर संक्रांति पर भगवान को तिल-गुड अर्पित करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार मंदिर और जरूररतमंदों लोगों को दान करना चाहिए।