मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सूर्यदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
सूर्य देवता जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति पड़ती हैं। साल में 12 बार सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं।
मकर संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू, गुड़, काले तिल, सफेद दिन के अलावा रेवड़ी का दान करना शुभ होता है।
मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से 7 बार उतार लें। धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।
मकर संक्रांति के दिन नहाने वाले पानी में तिल डाल लें। तिल से बना उबटन लगाने से शुभ फलों की प्राप्त होती है और नजर दोष दूर होता है।