Makar Sankranti 2023: इन चीजों का जरुर करें दान, तभी मिलेगा पूर्ण फल


By Shailendra Kumar12, Jan 2023 07:56 PMnaidunia.com

संक्रांति दान का विशेष महत्व

हिन्दू परंपरा में पंचदेवों में से एक भगवान सूर्य की साधना के लिए मकर संक्रांति को अत्यंत ही शुभ दिन माना गया है।

सूर्यदेव को करें प्रसन्न

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव से जुड़ी चीजों के दान से तमाम ग्रहबाधा दूर होती है और सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन, खिचड़ी के दान के बगैर व्यक्ति को इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

कई ग्रहों की शांति

खिचड़ी में जहां काली उड़द की दाल शनि, चावल शुक्र और चंद्रमा और हल्दी बृहस्पति के दोष दूर करती है। वहीं हरी सब्जियां बुध को प्रसन्न करती हैं।

नवग्रहों की कृपा

ज्योतिष के मुताबिक खिचड़ी के दान से व्यक्ति को पूरे साल नवग्रहों की कृपा मिलती रहती है।

तिल का करें दान

इस दिन काले तिल और सफेद तिल से बनी चीजों के दान भी करें। इससे सूर्य और उनके पुत्र शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

गुड़ का दान

ज्योतिष में गुड़ का संबंध सूर्य, मंगल और बृहस्पति से होता है। इसके दान से कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

गर्म कपड़ों का दान

मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों के दान से बहुत पुण्य मिलता है। काले कंबल देने से शनि दोष भी दूर होता है।

Vastu: भूलकर भी घर में न लगाएं ये 3 पौधे वर्ना हो जाएंगे कंगाल