Makar Sankranti 2023: कब है मकर संक्राति, क्या है मुहूर्त जानें यहां


By Sameer Deshpande08, Dec 2022 03:27 PMnaidunia.com

साल का पहला त्योहार

मकर संक्रांति पर्व से ही हिंदू धर्म में साल का पहला त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

सूर्य करते हैं मकर राशि में प्रवेश

मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

कई नामों से मनाते हैं त्योहार

देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति को लोहड़ी, उत्तरायण, खिचड़ी, तहरी, पोंगल आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान पूजा-पाठ और तिल खाने की परंपरा है।

तारीख को लेकर भ्रांति

2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगी तो वहीं कुछ का कहना है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति तिथि व शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व उदया तिथि के अनुसार रविवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 12:30 तक रहेगा और महा पुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 09:

14 जनवरी को रात्रि में बदलेंगे राशि

इस बार सूर्य शनिवार 14 जनवरी रात्रि 08:21 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति तब ही मनाई जाती है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

New Year 2023: नए साल में इन राशि वालों के जीवन में आएंगी भर भरकर खुशियां