बढ़ती उम्र में बच्चों के सही विकास के लिए एक बैलेंस डाइट बेहद जरूरी होती है, जिससे उनके शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न होने पाए।
हम आपको ऐसी ही 5 हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सुबह की भागदौड़ में भी बच्चों को आसानी से बनाकर दे पाएंगी।
यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसे पुराने समय से लोग नाश्ते में खाते आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तो इसके बिना लोगों की सुबह ही नहीं होती है।
बच्चों के फेवरेट फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, और इसे योगर्ट के साथ मिलाकर उन्हें नाश्ते में सर्व कर दीजिए। इससे बेहतर और रिफ्रेशिंग ब्रेकफास्ट गर्मियों के मौसम में भला और क्या होगा।
आप बच्चों को ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल चीला भी परोस सकती हैं। इसे बच्चों के लिए बनाते समय इसमें पनीर और चीज भी एड कर सकती हैं। साथ ही सब्जियां भी डाल सकती हैं।
ओट्स उपमा भी बच्चों को नाश्ते में दिया जाने वाला एक हेल्दी ऑप्शन है। पौष्टिक सब्जियों से भरपूर यह उपमा उनकी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
नट्स, सीड्स और सूखे मेवा से आप शानदार लड्डू तैयार कर सकती हैं। इसे बच्चों को नाश्ते में खिलाने से न सिर्फ उनकी इम्युनिटी बेहतर होती है।