घर पर ही बनाएं ये टेस्टी अचार


By Ekta Sharma25, Nov 2023 05:51 PMnaidunia.com

सर्दियों वाले आचार

सर्दियों के मौसम में बनने वाले टेस्टी आचारों का स्वाद हर किसी की जुबान पर है क्योंकि ये स्वादिष्ट अचार पूरे साल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाते हैं।

घर पर बनाएं टेस्टी अचार

सिरके में भींगी मूली का अचार, मटर का अचार,हरी और भी न जाने कितने ही तरह के हेल्दी और टेस्टी अचार बनाए जाते हैं।

सिरके में भींगी मूली

सबसे पहले गन्ने के रस से बने सिरके को मेथी दाना और कुछ हरी मिर्च के टुकड़ों से सरसों के तेल में तड़का लगाएं। इसमें मूली के गोल टुकड़े काटकर डालें, साथ में अदरक के टुकड़े।

इस तरह बनाएं

हरी मिर्च लम्बी कटी हुई डालें और नमक स्वादानुसार डालें। इसे कुछ दिनों तक धूप में दिखाएं। तैयार है, आपका मूली का टेस्टी और हेल्दी अचार।

फूलगोभी मिक्स अचार

सबसे पहले गोभी को हल्का सा भपा लें, फिर इसे धूप दिखाकर सुखा लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक,गाजर डालें और फिर इसमें हरा मटर, हरा धनिया, हरा लहसुन, हरी मिर्ची को काटकर डालें।

इस तरह बनाएं

अब इसमें हल्दी पाउडर, नींबू का रस, सरसों तेल और नमक मिक्स करें। कुछ दिनों तक इसे धूप में रखें। तैयार है आपका मिक्स अचार।

जिमीकंद, अदरक, लहसुन का अचार

अदरक, जिमीकंद और लहसुन को बराबर मात्रा में लेकर तीनों को छीलकर कद्दूकस करें और फिर इसमें इसका चौथाई मात्रा में अमचूर पाउडर मिलाएं। इसमें भुना हुआ पंचफोरन पाउडर।

इस तरह बनाएं

हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पीली सरसों पाउडर, सरसों का तेल और नमक स्वादानुसार मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखें। तैयार है आपका पूरे साल चलने वाला टेस्टी और हेल्दी अचार।

सर्दियों में आंवला खाना सेहत के लिए कैसा है?