तुलसी के गमले पर बनाएं ये शुभ चिन्ह, होगा लाभ


By Arbaaj01, Jul 2023 11:52 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी

तुलसी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप तुलसी के गमले पर कुछ चिन्ह बनाते हैं तो चमत्कारी फायदे मिल सकते है।

स्वास्तिक

तुलसी के पौधे मां लक्ष्मी को प्रिय पौधा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है।

शंख

शंख का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा के दौरान किया जाता है, लेकिन अगर तुलसी के गमले पर शंख का चिन्ह बनाने से बाधाएं दूर होती है।

चक्र

मान्यताओं के अनुसार तुलसी के गमले पर चक्र का चिन्ह बनाने से धन में खूब बरकत होती है।

ओम

तुलसी के गमले पर ओम का चिन्ह बनाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

चंदन का तिलक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के गमले पर चंदन का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता हैं। चंदन के तिलक से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रुद्राक्ष पहनने के हैं कई फायदे, जानें इसके नियम