सफेद बालों को काला कर सकती हैं ये चीजें, नहीं पडे़गी मेहंदी की जरूरत


By Ram Janam Chauhan25, Feb 2025 12:10 PMnaidunia.com

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं और केमिकल या मेहंदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसे में आज हम ऐसी 4 चीजें बताएंगे, जिससे बालों को काला कर सकते हैं-

बाल सफेद होने की वजह

समय से पहले बाल सफेद होने की वजह हो सकती हैं, जैसे कि पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल, हार्मौनल असंतुलन और केमिकल से बने शैंपू इस्तेमाल करना।

आंवला बालों को काला करे

आंवला विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसकी वजह से सफेद बालों को काला बनाने में मदद मिल सकती है।

भृंगराज बालों को काला करे

भृंगराज का इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए किया जाता है। इसलिए, इसे बालों का राजा भी कहते हैं। ऐसे में भृंगराज के तेल से मालिस करना फयादेमंद हो सकता है।

करी पत्ते बालों को काला करे

करी पत्तें बालों को काला करने में फायदेमंद हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल में करी पत्ते को उबालकर बालों पर लगा सकते हैं।

प्याज का जूस बालों को काला करे

अगर आप बालों को मजबूत करना चाहते हैं, तो ऐसे में रोजाना बालों पर प्याज का रस इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ये चीजें लगाने से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बालों में शहद लगाने से क्या होता है?