पाचन शक्ति को मजबूत बनाना है तो इन चीजों से करें परहेज


By Hemraj Yadav18, May 2023 03:49 PMnaidunia.com

जंक फूड्स से दूरी बनाएं

अगर आप नियमित रूप से जंक फूड्स खाते हैं, तो पेट संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। सेवन से आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं।

पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

कम मात्रा में पानी पीने से पाचन सही तरीके से काम नहीं करता है। इससे कब्ज, गैस, अपच आदि समस्या होने लगती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

दही खाएं

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार होते हैं।

समय पर खाना खाएं

बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग देरी से खाना खाते हैं। कई लोग तो सुबह का नाश्ता भी नहीं करते है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

गुनगुना पानी पिएं

गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है।

ज्यादा खाने से बचें

एक साथ ज्यादा खाना न खाएं। इससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है, साथ ही पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।

हर्बल चाय पिएं

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आप पुदीना, अजवाइन, जीरा, दालचीनी, कैमोमाइल टी, ग्रीन टी आदि जैसी हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

हार्ट अटैक के खतरे से बचाव के लिए आज ही छोड़ें ये चीजें