दीपावली का त्योहार आ चुका है। हिंदू धर्म में इस त्योहार को महत्वपूर्ण माना जाता है। 12 नवंबर को बड़ी दिवाली है और इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
दिवाली के दिन हर कोई नए कपड़े पहनने के साथ ही सुंदर दिखने की कोशिश करता है। अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप से जुड़ी कुछ टिप्स जरूर जान लें।
त्योहार से कुछ दिन पहले ही आपको चेहरे की केयर शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए घर पर तैयार अच्छे फेस पैक और मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अक्सर महिलाएं किसी सामान्य फेश वॉश से ही चेहरा साफ कर लेती हैं। खैर, इस दिवाली आप ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चे दूध में रुई भिगोकर चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
दिवाली के दिन मेकअप करते समय बहुत अधिक लेयरिंग करने से बचना चाहिए। मेकअप का सिंगल लेयर लगाने से चेहरा लंबे समय तक खिला-खिला नजर आएगा।
मेकअप करने के दौरान आपको पुराने और सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस तरह का मेकअप आपकी लुक को खराब कर सकता है।
इस दिवाली आप शिमरी मेकअप भी कर सकती हैं। यह मेकअप आपकी लुक को शानदार बना देगा और इसे करना भी काफी आसान होता है।
परफेक्ट फेस्टिव लुक पाने के लिए सटल मेकअप भी एक बेहतर विकल्प है। इस मेकअप को करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।