खूबसूरत दिखने के लिए ज्यादातर लड़कियां मेकअप लगाती हैं। अक्सर कुछ महिलाएं मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां करने की वजह से सुंदर नहीं दिख पाती हैं।
हमेशा जवान दिखने के लिए आपको मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इन आसान टिप्स को फॉलो करने से आपकी खूबसूरती को चार चांद लग जाएंगे।
मेकअप का चुनाव हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से करना चाहिए। चेहरे के मुताबिक, मेकअप न लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ब्लैक मस्कारा का प्रयोग करें। इसके इस्तेमाल से आंखों के सफेद हिस्से को सुंदर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
आईशैडो लगाने से पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगाना चाहिए। ऐसा करने से आईशैडो का पाउडर आपके चेहरे पर नहीं गिरेगा और फेस पर कलर पाउडर नहीं फैलेगा।
अगर आप अपनी लुक को सुपर स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो मैट ब्रॉन्जर का प्रयोग करें। इससे आपके चेहरे पर कमाल का ग्लो दिखेगा।
कुछ लड़किया कई प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने के बाद भी फाउंडेशन लगाने का ध्यान नहीं रखती हैं। सॉफ्ट और स्मूथ स्किन के लिए आप न्यू जनरेशन फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए लिपस्टिक की सही शेड चुनना बेहद जरूरी है। लिपस्टिक अच्छी क्वालिटी की लें, जिससे आपकी लुक परफेक्ट नजर आएं।