बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिट बॉडी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती। आज हम आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बताएंगे।
एज इज नंबर
आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं। उनकी फिटनेस को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
फिटनेस क्वीन
मलाइका अरोड़ा को कई लोग फिटनेस क्वीन भी कहते हैं, एक्ट्रेस की फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है।
योग है जरूरी
एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका कभी भी एक्सरसाइज नहीं छोड़ती। कार्डियो के साथ एक्ट्रेस योग भी करती हैं।
इंटरमीडिएट फास्टिंग
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए इंटरमीडिएट फास्टिंग करती हैं, यानी वो 12-14 घंटो तक खाली पेट रहती हैं।
सुबह की शुरुआत
मलाइका के दिन की शुरुआत लिक्विड चीजों से होती है, जैसे नारियल पानी, जीरा पानी। एक्ट्रेस नाश्ता नहीं करती।
लंच
लंच में मलाइका घर का बना हुआ खाना खाती हैं। एक्ट्रेस लंच में फुल मील लेती हैं।
डिनर
मलाइका शाम 7:30 बजे के पहले डिनर कर लेती हैं। डिनर में एक्ट्रेस प्रोटीन से भरी डाइट लेती हैं।
हैल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ
जानिए किस दिन नाखून व बाल कटवाने से होता है क्या असर