49 साल की मलाइका अरोड़ा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस पर भी खूब मेहनत करती है।
मॉर्डन आउटफिट के अलावा मलाइका अरोड़ा ट्रेडिशनल लुक में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हैं। एक्ट्रेस की अदाओं से फैंस का नजरें हटाना तक मुश्किल हो जाता है।
ब्लैक कलर की इस साड़ी में मलाइका अरोड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देख फैंस का दिल धड़क उठता है।
मलाइका अरोड़ा का साड़ी कलेक्शन काफी अलग है। उनकी हर ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का देखने को मिलता है। इस कलरफुल साड़ी में भी एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही हैं।
पार्टी में सबसे अलग दिखने के लिए मलाइका अरोड़ा की शिफॉन साड़ी को ट्राई किया जा सकता है। एक्ट्रेस ने साड़ी के बॉर्डर से मैच करता ब्लाउज कैरी किया है।
सीक्वेन साड़ी में मलाइका अरोड़ा का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। कॉकटेल पार्टी के लिए यह आउटफिट परफेक्ट है।
सफेद साड़ी ने मलाइका अरोड़ा की सुंदरता को चार चांद लगा दिए हैं। आप भी एक्ट्रेस की इस तरह की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
नीले रंग की डिजाइनर साड़ी को भी पार्टी लुक के लिए ट्राई किया जा सकता है। ये साड़ी आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करेगी।