मलाइका अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं लेकिन वे और अर्जुन कपूर अब एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बोल्ड ड्रेसेस छोड़कर संस्कारी अंदाज में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में मलाइका के लुक को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका अपनी दूसरी शादी के लिए तैयारियां करने लगी हैं।
मलाइका ने अपने इस लुक में लाल रंग का सूट पहना है। जिसके बाद वे रंग-बिरंगे लहंगे तो कभी अनारकली सूट्स में नजर आ रही हैं।
मलाइका सारे लुक्स में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कई दिनों बाद मलाइका इंडियन ड्रेसेस में नजर आई हैं।
मलाइका खूबसूरत रंगों में सजी काफी सुंदर लग रही हैं। इन लुक्स पर फैंस के साथ-साथ अर्जुन कपूर ने भी मलाइका की तारीफ की है।