अगले हफ्ते होगा बड़ा धमाका, मालव्य राजयोग से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत


By Shivansh Shekhar09, Sep 2024 11:48 AMnaidunia.com

ग्रहों का होगा निर्माण

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक एक निश्चित समय अंतराल पर ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण करते रहते हैं।

शुक्र का तुला में एंट्री

बता दें कि इसी महीने 18 सितंबर को वैभव के देवता शुक्र अपनी स्वराशि तुला में आने वाले हैं। लगभग 1 साल बाद शुक्र इस राशि में गोचर करने के लिए तैयार हैं।

मालव्य राजयोग से होगा लाभ

ऐसे में शुक्र के तुला राशि आते ही मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। यह अत्यंत फलदाई माना जा रहा है।

3 राशियों को अपार धन

इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें विशेष लाभ मिल सकता है और अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

कुंभ राशि के जातक

मालव्य राजयोग कुंभ राशि वालों के लिए किसी सोने पे सुहागा से कम नहीं होगा। इस समय आपके कारोबार में तरक्की होने की उम्मीद है।

तुला राशि के जातक

तुला राशि वालों के लिए भी शुक्र का बनाया गया यह योग मंगल मंगल कर सकता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों के लिए भी यह योग लाभप्रद होने जा रहा है। इस समय शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल हो सकता है। साथ ही व्यापार में उन्नति होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सदाबहार फूल के इन उपायों से बढ़ती है आमदनी