Male Infertility: पुरुषों में लैपटॉप के कारण कम होती है फर्टिलिटी, जानें सच्चाई


By Sandeep Chourey2022-10-11, 14:58 ISTnaidunia.com

पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी

महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी इनफर्टिलिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों में स्मोकिंग, ड्रिंकिंग आदि के कारण ये समस्या बढ़ रही है।

लैपटॉप ऐसे बढ़ाता है दिक्कत

ऐसा माना जाता है कि लैपटॉप पर अधिक समय तक काम करने के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या को बढ़ रही है।

लैपटॉप गोद में न रखें

लैपटॉप को जो पुरुष गोद में रखकर काम करते हैं, उनके अंडकोष का तापमान लैपटॉप से निकलने वाली हीट के कारण 1 से 2 डिग्री तक बढ़ जाता है।

अंडकोष में बनते हैं शुक्राणु

अंडकोष में ही स्पर्म का निर्माण होता है, अंडकोष का तापमान बढ़ने से स्पर्म काउंट 40 फीसदी तक घट जाता है और इनफर्टिलिटी की समस्या होती है।

स्पर्म क्वालिटी भी प्रभावित

दरअसल लैपटॉप से सिर्फ हीट ही नहीं निकलती है बल्कि इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फील्ड भी बनती है, जिससे स्पर्म क्वालिटी प्रभावित होती है।

पिता बनने के सुख से वंचित

शुक्राणुओं की खराब गुणवत्ता के कारण भी पुरुष पिता बनने के सुख से वंचित रह जाते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।

Surya Dev: स्नान के बाद करें ये काम, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य