ड्रग माफिया से शादी, टॉपलेस शूट, ममता कुलकर्णी के बड़े विवाद


By Ritesh Mishra28, Jan 2025 01:38 PMnaidunia.com

बॉलीवुड में 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का नाम कई विवादों से घिरा रहा है। जिसके कारण उन्हें कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा था।

ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास

ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ली है। जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं।

ममता कुलकर्णी का नया नाम

ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। जिसके बाद उनका नाम बदलकर श्री यमाई ममता नंद गिरि हो गया है। आज हम इस लेख में उनके कुछ ऐसे विवाद जानेंगे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते हो।

ममता कुलकर्णी की फिल्में

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में 1992 में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म मेरे दिल तेरे लिए थी। इसके बाद उन्होंने बाजी, तिरंगा, क्रांतिकारी जैसी कई फिल्मों में देखा गया।

ममता कुलकर्णी टॉपलेस फोटोशूट

ममता सबसे पहले विवाद टॉपलेस फोटोशूट था। जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। जिसके लिए उन्हें जुर्माना तक भरना पड़ा था।

अंडरवर्ल्ड के साथ ममता कुलकर्णी का नाम?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जोड़ा गया था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा था। हालांकि, ममता ने इन खबरों को हमेशा गलत बताया है, इसलिए हम भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ममता कुलकर्णी की शादी

साल 2016 में ममता कुलकर्णी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया। उनकी शादी की खबरें ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ चली थी। इसके बाद केन्या एयरपोर्ट से पुलिस ने ममता कुलकर्णी और विक्की को गिरफ्तार किया था।

ममता कुलकर्णी जेल से रिहा

उस समय पुलिस ने 2 हजार करोड़ के ड्रग रैकेट का खुलासा किया था। इस केस में पुलिस ने बाद में ममता को रिहा कर दिया था। जिसके बाद ममता भारत छोड़ विदेश जा बसी थी।

अब ममता एक बार फिर भारत में हैं और मीडिया से खुलकर बात कर रही हैंं। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डिंपल कपाड़िया की वो बेहतरीन फिल्में, जिन्हें देखने के बाद मिलेगी राहत