मंगल, बुध और शुक्र की युति से ये लोग होंगे मालामाल


By Prakhar Pandey10, Jan 2024 02:44 PMnaidunia.com

सुख समृद्धि

अच्छी जीवन शैली, अभिनय कला, सुख समृद्धि और सौंदर्य के प्रतीक शुक्र ग्रह 18 जनवरी से धनु राशि में प्रवेश करने वाले है। आइए जानते है इन तीन ग्रहों की युति से किसे लाभ होने वाला है?

मंगल, बुध और शुक्र

18 जनवरी को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के प्रवेश करते ही धनु राशि में मंगल और बुध व शुक्र ग्रह की युति बनेगी।

18 जनवरी

शुक्र ग्रह 18 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाला है। इस प्रकार से मंगल, बुध और शुक्र की युति बनेगी। 18 तारीख को शुक्र वृश्चिक को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करने वाला है।

बाजार में गति

शुक्र के राशि परिवर्तन से बाजार में गति तेजी होगी। उत्तरायण के सूर्य होने से लग्नसरा के बाजार में सोने चांदी की मांग बढ़ेगी। साथ ही, खाद्य सामग्री के भी भाव में तेजी देखने को मिलेगी।

कैसे बनेगी युति?

शुक्र के धनु राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही युति बनेगी। मंगल, शुक्र, बुध की इस युति से व्यापारी वर्ग को काफी फायदा मिलाने वाला है। साथ ही, कोर्ट कचहरी के जमीन जायदाद के विवाद भी सुलटेंगे।

आर्थिक पक्ष

इस युति से आर्थिक पक्ष में भी सामान्य उछाल देखने को मिलेगा। वही मौसम का बदलाव भी बाजार में चढ़-उतर रहे दामों पर काफी असर डालने वाले हैं।

अनाज मंडी

इस युति से अनाज मंडी में बहुतायत की स्थिति बनाएगी कुछ फसले सस्ती होंगी। साथ ही, फूलों की खेती के बढ़ने से विदेश से मांग बढ़ेगी। निवेश के साथ-साथ आर्थिक प्रगति का मार्ग भी खुलेगा।

ऐतिहासिक परिवर्तन

लगभग 23 दिन के ग्रहों के इस परिभ्रमण से कई प्रकार के ऐतिहासिक परिवर्तन हो सकते है। धर्म आध्यात्मिक संस्कृति संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन से लाभ मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में ये एक चीज देखने से मिलता है धनवान बनने का संकेत