13 मार्च को मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। वहीं, मकर में उच्च और कर्क में नीच राशि है।
मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान विशेष लाभ होने की प्रबल संभावना है।
मंगल का राशि परिवर्तन आपके भाग्य को बढ़ाएगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मंगल गोचर से आपके ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।
अगर लोन ले रखा है, तो वो खत्म हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।