मंगल ने बनाया रूचक राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा


By Kushagra Valuskar07, Feb 2024 10:30 PMnaidunia.com

मंगल गोचर 2024

ग्रहों के स्वामी मंगल मकर राशि में प्रवेश कर चुका है। करीब 15 महीने के बाद इस राशि में मंगल विराजमान हुए है।

रूचक राजयोग

इस राशि परिवर्तन से रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है। जिसे पंचमहापुरुष योग में से एक माना जाता है।

आदित्य मंगल योग

मंगल के मकर राशि में आने से सूर्य और गुरु की युति बनेगी। जिस कारण आदित्य मंगल योग का भी प्रभाव रहेगा।

किन राशियों को होगा फायदा

मंगल के मकर राशि में आने का बड़ा लाभ 4 राशियों के जातकों को मिलेगा।

मेष राशि

करियर में खूब तरक्की मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति मंगल ग्रह करवा सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से मंगल का गोचर लाभकारी रहेगा। शानदार अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस गोचर से मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन का संयोग बनेगा।

तुला राशि

करियर के लिहाज से समय शानदार रहेगा। इस दौरान अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से अटके काम को पूरा कर पाएंगे। इच्छा शक्ति प्रबल रहेगी।

वृश्चिक राशि

सेहत अच्छी रहेगी और साहस में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के संयोग बनेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर का सुख मिल सकता है।

5 राशियों पर शनि देव की बरसेगी कृपा, नहीं होगा साढ़ेसाती का असर