ग्रहों के सेनापति धनु में कर गए प्रवेश, 3 राशि वाले अब होंगे मालामाल


By Shivansh Shekhar13, Dec 2023 06:00 PMnaidunia.com

मंगल ग्रह

वैदिक शास्त्रों में मंगल ग्रह को भूमि, शौर्य, भय और पराक्रम का कारक कहा जाता है। ऐसे में जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है इसका असर सभी क्षेत्रों पर पड़ता है।

धनु में प्रवेश

बता दें कि 28 दिसंबर यानी साल के अंतिम महीने में मंगल का धनु राशि में प्रवेश होने वाला है। इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।

3 राशि को विशेष लाभ

लेकिन तीन राशि वाले ऐसे हैं जिन्हें मंगल का विशेष वरदान मिलने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से हम आपको बताते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर काफी लाभदायक होने वाला है। क्योंकि मंगल इस राशि के स्वामी माने जाते हैं और राशि में धन भाव में भ्रमण कर रहे हैं।

मिलेगा आकस्मिक धन

इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिलेगा आकस्मिक धन

इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि मंगल आपकी राशि में पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं।

अटके धन की प्राप्ति

आपको इस समय कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है और अटके हुए धन मिलने के पूरे आसार हैं। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

धनु राशि के जातक

धनु राशि के जातक धनु राशि वालों के लिए मंगल अच्छे दिन लाने वाले हैं। क्योंकि आपकी राशि में मंगल लग्न भाव से भ्रमण कर रहे हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में इन 2 जगहों पर न टांगें शीशा, सात जन्मों तक रहेंगे गरीब