ग्रहों के सेनापति के तौर पर मंगल ग्रह को जाना जाता है। उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी की जिंदगी पर पड़ता है। फिलहाल मंगल देव मेष राशि में विराजमान हैं।
मेष राशि में मंगल ग्रह 41 दिन तक विराजमान रहेंगे। खैर, 19 जून को मंगल देव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 12 जुलाई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
जून में मंगल ग्रह की स्थिति में होने वाले बदलाव का फायदा 2 राशि के जातकों को मिलेगा। खासतौर पर यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए शानदार साबित होगा।
मंगल के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। इतना ही नहीं, आपके प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं।
मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि की लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कपल के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।
इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धनु राशि वालों को अपना खोया हुआ प्यार भी वापस मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहों के शुभ योग की बदौलत 12 जुलाई से पहले आपकी शादी भी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए दोनों पार्टनर की सहमति भी जरूरी है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा सकती है।
यहां हमने जाना कि मंगल का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ