30 साल बाद बनेगा 1 खतरनाक योग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें


By Sahil05, Feb 2024 11:53 AMnaidunia.com

मंगल और शनि की युति

मार्च महीने में मंगल और शनि की युति बनेगी। 30 साल बाद ऐसा होगा, जब ये दोनों ग्रह एक साथ किसी राशि में विराजमान होंगे।

मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश

कुंभ राशि में शनि विराजमान हैं। 15 मार्च को इस राशि में मंगल भी प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों की मौजूदगी से एक खतरनाक युति का निर्माण होने वाला है।

इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

मंगल और शनि ग्रह की युति का बुरा असर कुछ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान कुल 3 राशि वालों के आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

मंगल और शनि की युति का बुरा असर वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, मार्च महीने में आपके खर्चे भी बढ़ जाएंगे।

कर्क राशि

इस युति से कर्क राशि वालों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर आगामी महीने में सजग रहने की जरूरत है। दरअसल, आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।

मानसिक तनाव बढ़ेगा

मार्च का महीना कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है। इस अवधि के दौरान आपको शांति के साथ सभी फैसले लेने होंगे।

मीन राशि

मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय में आपके ऊपर झूठे आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

फिजूल खर्चों में इजाफा

मीन राशि वालों को मार्च महीने में धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, मंगल और शनि की युति से आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाखून के आकार से जानें, कैसा है आपका व्यक्तित्व