मंगल चलने वाले हैं उल्टी चाल, दिसम्बर तक इन राशियों पर होगी धनवर्षा


By Shivansh Shekhar04, Aug 2024 01:11 PMnaidunia.com

ग्रहों की उल्टी चाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन के ऊपर पड़ता है।

मंगल की उल्टी चाल

बता दें कि ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में कर्क राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं। इसका असर सभी मानव जीवन के ऊपर देखने को मिलेगा।

इन राशियों को लाभ

मंगल के उल्टी चाल होने से 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

मेष राशि के जातक

मंगल ग्रह का 6 दिसंबर को उल्टी चाल से मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि के जातक

मकर वालों के लिए मंगल की उल्टी चाल होना आपके लिए भी फायदेमंद होगा। इस समय आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होगा।

कन्या राशि के जातक

मंगल ग्रह की उल्टी चाल आपके लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में भ्रमण करने वाले हैं।

पैसों की बरसात

ऐसे में कर्क राशि वालों के ऊपर पैसों की बरसात होने जा रही है। साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा में धूप जलाने से जीवन में आती है बरकत