Mangal Vakri: पैसों को लेकर सावधान रहें ये राशियां, वक्री मंगल कराएंगे धन हानि


By Ekta Sharma05, Nov 2022 09:37 PMnaidunia.com

मंगल वक्री

मंगल के वक्री होने से इसका शुभ और अशुभ असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को इस अवधि में ज्यादा सावधान रहना होगा।

राशियों पर होगा प्रभाव

13 नवंबर को मंगल वृषभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों को धन हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से भी नुकसान हो सकता है। लेन-देन करने से बचें। संबंधों में खटास आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा के दौरान आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस दौरान मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई दुर्घटना हो सकती है। सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Dev diwali: देव दिवाली पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स, तुरंत होगा धनलाभ