स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए मैंगो बटर बेहद लाभकारी होता हैं। आइए जानते है कि इसके उपयोग से कैसे आएगा त्वचा में निखार।
मैंगो बटर एक टोपिकल क्रीम हैं जिसे आम के बीजों के तेल से बनाया जाता हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं।
मैंगो बटर के उपयोग से स्किन सॉफ्ट होती हैं। यह क्रीम सूरज से आने वाली हानिकारक किरणों से फेस और त्वचा को प्रोटेक्शन मिलता हैं।
मैंगो बटर में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन C और विटामिन E जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। जो फेस की कई समस्याओं के समाधान में काम आते हैं।
मैंगो बटर फेस से जुड़ी समस्याओं जैसे कि झुर्रियों, टैनिंग, फाइन लाइन्स और सनबर्न की समस्याओं का समाधान करती हैं।
आम के बीज में यह दोनों गुण होते हैं जिसके चलते यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने में सक्षम होता हैं। स्किन फंगल से जुड़ी समस्या में भी मैंगो बटर कारगर माना जाता हैं।
मैंगो बटर में हल्की सी सुगंध आती हैं और अगर आपको खुशबूदार क्रीम नहीं पसंद तो आपके लिए यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता हैं। हालांकि इसमें से बदबू नहीं आती हैं।
मैंगो मक्खन को सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी लगा सकते हैं। इसमें नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रॉपर्टी होती है जो स्किन पर एलर्जी की शिकायत को कम करने की कोशिश करते हैं।