आम में कौन सा विटामिन भरपूर होता है?


By Ram Janam Chauhan09, Apr 2025 04:55 PMnaidunia.com

आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम में कौन-सा विटामिन सबसे ज्यादा पाया जाता है। आज हम इस बारे में आपको विस्तार से बताएंगे-

पोषक तत्वों का खजाना

आम में विटामिन ए, सी, ई, के और बी6 मौजूद होता है। साथ ही, इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम पाया जाता है।

विटामिन सी से भरपूर

आम के भीतर सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी आमतौर पर हमें वायरल बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

विटामिन सी के फायदे

अगर आप आम का सेवन करते हैं, तो इससे आपको विटामिन सी मिलता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने, घाव जल्दी भरने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक है।

किस आम में होता है विटामिन सी?

विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा कच्चे आम में होती है। इसलिए, अगर आप विटामिन सी की कमी से जूझ रहे हैं, तो कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए की मात्रा भी होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको आम से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

5 फल खाने के बाद न पिएं पानी