दीपावली के पर्व दीया और रोशनी से पूरा घर जगमगाता है। आइए जानते हैं इस मौके पर इच्छापूर्ति के लिए आप आम की पत्तियों से जुड़ा कैसे उपाय कर सकते हैं?
12 नवंबर 2023 को भारत समेत पूरे विश्व में दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के मौके पर हर घर दीये से रोशन होता है और इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
दिवाली के मौके पर लोग घर पर लाइट, मोमबत्ती, दीये और अन्य रचनात्मक चीजों से अपना घर सजाते है। घर के मुख्य दरवाजे पर लोग तोरण भी लगाते है। आम के पत्तों का भी दिवाली के मौकों पर उपयोग किया जाता है।
आम के पत्तों को हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। हर साल दिवाली के मौके पर आम के पत्तों की माला बनाकर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।
आम के पत्तों से जुड़े कुछ उपाय करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, इसके प्रयोग से धन लाभ के नये रास्ते भी खुलते है।
पूजा के दौरान आम के पत्तों के जल से जल का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक तरक्की मिलती है। करियर में आ रही बाधाएं भी दूर होती है।
आम के पेड़ पर स्नान के बाद जल चढ़ाने से भी करियर में सफलता और बढ़ोतरी मिलती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 11 आम के पत्तों को लें और कच्चे सूत में बांधकर शहद में डूबों दे। बाद में शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर अर्पित करें।
घर के प्रवेशद्वार पर आम के पत्ते लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप अपने घर में कलावे के साथ आम के पत्ते लगाते है तो इससे घर में सुख-शांति भी आएगी।