मनोज बाजपेयी के करियर की धमाकेदार फिल्में


By Shivansh Shekhar17, May 2024 12:30 PMnaidunia.com

एक्टर मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का करियर भी काफी ज्यादा रोचक रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से दर्शकों के दिल में पूरी जगह बनाई है।

आ रही फिल्म

एक बार फिर एक्टर मनोज बाजपेई की फिल्म 24 मई 2024 यानी अगले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है। उनके आने वाली फिल्म का नाम 'भैया जी' है।

कई हिट फिल्में

मनोज बाजपेई ने इससे पहले कई हिट फिल्में दी हैं। उन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आइए उन फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिर्फ एक बंदा काफी है

थ्रिलर से भरपूर फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है साल 2003 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनोज बाजपेई ने अलग का किरदार निभाया था।

साइलेंस: कैन यू हियर इट

एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेई ने कमाल की भूमिका निभाई है। थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।

गुलमोहर

गुलमोहर एक जबरदस्त कहानी पर बनी है जो पारिवारिक मूवी है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

नाम शबाना

एक्शन से भरपूर फिल्म नाम शबाना 2017 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में दिखाए गए सीन्स दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर क्राइम से भरपूर है जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह उनके करियर की सक्सेसफुल मूवी रही है, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Auto News: देश में लॉन्च हुई Mahindra Thar 4X2 2023, जानिए खासियत