एक्टर सिंगर और पाॅलिटिशन मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।
मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी की हाल ही में गोद भराई हुई है। इस गोद भराई सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मनोज तिवारी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं।
मनोज तिवारी ने पहले रानी तिवारी से शादी की थी, लेकिन कुछ साल पहले ही वे अलग हो गए इनसे मनोज तिवारी की एक बेटी है, जिसका नाम रीति तिवारी है।
साल 2020 में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि से की थी। दोनों की एक बेटी सान्विका है। अब तीसरी बार मनोज तिवारी पिता बनने वाले हैं।
मनोज तिवारी ने जो वीडियो शेयर किया है, उस पर सेलेब्स से लेकर पॉलिटिशियन्स तक सभी उन्हें मिलकर बधाई दे रहे हैं।