रात को आएंगे अच्छे सपने, इन मंत्रों का करें जाप


By Sahil24, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

सोने से पहले 1 मंत्र का करें जाप

रात को बुरे सपने आने की समस्या का सामना ज्यादातर लोग करते हैं। आज बात एक ऐसे मंत्र की कर रहे हैं, जिसका मन में जाप करते ही डरावने सपने नहीं आएंगे।

चंद्र मंत्र

रात को सोने से पहले चंद्र मंत्र ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का जाप करें। इससे चंद्रदेव कृपा बरसाते हैं और मानसिक शांति बढ़ती है।

108 बार करें जाप

रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी काफी देर तक नींद नहीं आती है तो 108 बार चंद्र मंत्र का जाप करें। इससे मन और दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी।

शांत वातावरण में करें जाप

हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन इनका जाप हमेशा शांत और एकांत जगह पर करें। ऐसा करने का ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मानसिक स्थिरता बढ़ेगी

रात को चंद्र के मंत्र का जाप करेंगे तो मानसिक स्थिरता बढ़ेगी। मन और दिमाग शांत होगा तो नींद भी तुरंत आ जाएगी। 

गहरी नींद आएगी

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मंत्र का जाप करने से गहरी नींद आती है। दरअसल, इससे दिमाग में चल रहे गैर जरूरी विचार बंद हो जाते हैं और अच्छे सपने आते हैं।

ध्यान केंद्रित करें

सोने से पहले आप भगवान से प्रार्थना भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पूरे दिन की बातों पर आपका ध्यान बिल्कुल नहीं जाएगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या तुलसी के पौधे पर गंगाजल डाल सकते हैं?