शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मेंटल हेल्थ भी जरूरी है। मानसिक तौर पर सही न होने की वजह से इंसान किसी भी कार्य को पूरे फोकस के साथ नहीं कर पाता है।
ज्योतिष शास्त्र में कई चमत्कारी मंत्रों का उल्लेख मिलता है। इसका नियमित जाप करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
अगर आप मानसिक कष्टों का सामना कर रहे हैं तो भोलेनाथ का ध्यान करें। इसके लिए ‘ॐ नम: शिवाय:’ का जाप करें। यह मंत्र आपकी परेशानी दूर कर सकता है।
शास्त्रों में भगवान शिव के मंत्र को बेहद शक्तिशाली बताया गया है। मान्यता है कि मानसिक शांति के लिए इस मंत्र का जाप करना लाभकारी साबित होता है।
वर्तमान समय में काफी ज्यादा लोग तनाव की परेशानी से गुजर रहे हैं। स्ट्रेस कम करने के लिए गायत्री मंत्र का रोजाना सुबह जाप करें।
गायत्री मंत्र का जाप करने से डिप्रेशन ठीक हो जाता है। इस मंत्र के वाइब्रेशन से बॉडी में रिलैक्सिंग हार्मोन रिलीज होते हैं, जो अवसाद की समस्या को दूर करने में मददगार है।
मानसिक शांति बरकरार रखने के लिए ‘ॐ महादेवाय नमः’ का जाप करें। बता दें कि भगवान शिव का यह मंत्र घर के अंदर सुख-शांति को बढ़ाने के काम भी आएगा।
मेंटल हेल्थ के लिए सबसे जरूरी है कि ब्रेन को चिंता मुक्त रखा जाएं। इसके लिए बेवजह की चीजों पर विचार करना बंद कर दें। इसके साथ ही, संतुलित आहार लें और योग भी करें।