ज्यादातर माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।
पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। ये पवित्र मंत्र आपके मन में चल रहे गैर जरूरी विचारों को शांत करने का काम करते हैं।
इस मंत्र को सबसे सरल और फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि ओम पूरे ब्रह्मांड के सार का प्रतिनिधित्व करता है। इसका जाप करने से छात्रों में एकाग्रता बढ़ती है।
पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जा सकता है। यह मंत्र है- ‘ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम् पुष्टि वर्धनम्, उर्वा रुकमिव बन्धनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।’
भगवान गणेश की कृपा से भी व्यक्ति को बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसके लिए बच्चों को रोजाना ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
ज्ञान की देवी सरस्वती जी के मंत्र का जाप करने से भी आपका पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जाएगा। शिक्षा और कला का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ‘ॐ महासरस्वते नमः’ का जाप करें।
इस एक प्रभावशाली मंत्र का जाप करने से छात्रों को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। यह मंत्र है- ‘ॐ भूर् भुवः स्वाहा तत्सवितुर् वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो न प्रचोदयात्’
पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करें। इसके लिए ‘ॐ कृष्णाय नमः’ का जाप बच्चों को रोजाना कर सकते हैं।
यहां हमने पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने वाले मंत्रों के बारे में जाना। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ