दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी के पवित्र मंत्रों का गुप्त जाप करना फलदायी माना जाता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ का दीपावली के दिन जाप करें।
सौभाग्य वृद्धि के लिए धन की देवी के मंत्र ‘ऊं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा’ का पूजा के दौरान जाप करना चाहिए।
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति का बुरा समय समाप्त हो जाता है। साथ ही, संकट से भी छुटकारा मिल जाता है।
दीपावली के दिन पवित्र मंत्रों का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। दरअसल, हिंदू धर्म में मंत्रों को पवित्र माना जाता है और उनके उच्चारण से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है।
मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान हर कोई उनसे धन-संपत्ति के लिए मनोकामना मांगता है। अगर आप मंत्रों का जाप करते हुए प्रार्थना करेंगे तो मनोकामना जरूर पूरी होगी।
धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा से प्रसन्न होने पर कृपा बरसाती हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि दीवाली पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik