ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण बताया गया है। दरअसल, ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव से सभी राशियां प्रभावित होती हैं।
मार्च का महीना ज्योतिष दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। इस माह में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह गोचर करेंगे। इतना ही नहीं, मार्च में शनि भी उदय होंगे।
ग्रहों की बन रही युति का असर कुछ राशि वालों पर नकारात्मक पड़ेगा तो कुछ लोगों की किस्मत भी चमकेगी। आइए इन भाग्यशाली राशि वालों के बारे में जान लेते हैं।
मार्च माह में मेष राशि वालों को जीवन में सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं, उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खास बात है कि इस महीने में भाग्य भी आपका साथ देगा।
अधिकांश ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मार्च महीने में वृषभ राशि वालों को कई शुभ समाचार मिलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव नौकरीपेशा लोगों पर ज्यादा देखने को मिलेगा।
मार्च का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए भी बेहतरीन रहेगा। बता दें कि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। लंबे समय तक रहने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।
भाग्य का अच्छा साथ कर्क राशि वालों को मिलेगा। इस माह में धन लाभ के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए किसी भी तरह का दावा नईदुनिया की तरफ से नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि मार्च महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर का किन राशियों को फायदा मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ