सुहागिन महिलाओं को जीवन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए,जिससे घर में सुख-शांति बनी रहें। आइए जानते हैं कि सुहागिन महिलाएं किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए-
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है और इसे नियमित रूप से करते हैं तो इससे जीवन में बरकत बनी रहती है। साथ ही,सुख-समृद्धि का वास होता है।
शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डालें। ऐसा करने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है।
जब भी रोटी बनाएं, पहली रोटी गाय को खिलाएं। ऐसा करने से गौ माता की कृपा बनी रहती है और दोष भी दूर होते हैं। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।
सुबह उठकर घर के मुखिया एक तांबे के लोटे में जल भरकर मुख्य द्वार पर डालें। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
हमेशा घर में साफ-सफाई रखनी चाहिए। कहा जाता है कि जहां साफ-सुथरा रहता है वहीं माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में बरकत होती है।
माना जाता है कि तिजोरी में हल्दी की गांठ को रखने से धन में वृद्धि होती है और इससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।
सुहागिन महिलाएं इन 5 बातों का ध्यान रखने से परिवार मालामाल होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM