मंगल का अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश, बढ़ाएगा मुश्किलें


By Anil Tomar09, May 2023 12:24 PMnaidunia.com

कब हो रहा है प्रवेश

मंगल का 10 मई को कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। मंगल का यह गोचर कर्क राशि में दोपहर 01 बजकर 49 मिनट पर होगा होगा।

अशुभ योग माना जाता है

कर्क राशि में मंगल नीच राशि के होते है। जिससे दरिद्र योग बनेगा। दरिद्र योग को एक अशुभ योग माना गया है, जिन लोगो की कुण्डली में यह योग होता है उन्हें जीवन में चुनौतियां आती हैं।

मेष राशि

नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। घर का माहौल अच्छा होगा।निजी और पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, वरना कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोई विरोधी लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।

मिथुन राशि

बिजनेस और नौकरी में थोड़ी मुश्किलें पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

मंगल की ये नीच राशि होने के कारण इस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। गुस्से के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि

कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद का फैसला आपके हित में आ सकता है। काम के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन सफलता हाथ लगने से तनाव कम होगा।

कन्या राशि

आप अपने सभी कार्यों को पूरी कुशलता से करेंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस गोचर से लाभ मिलने वाला है।

तुला राशि

आप संपत्ति के निवेश से बचे। पारिवारिक खर्चो में वृद्धि हो सकती है, फजूल खर्चो से बचे। आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

वृश्चिक राशि

नए व्यापार में निवेश से बचे। खर्चो में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा अधिक असर पड़ सकता है। पैसा कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि

इस समय आपको अपने साथी के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचे।

कुम्भ राशि

आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. एक नहीं बल्कि कई माध्यमों से आपके पास धन आएगा. इससे आप आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे।

मीन राशि

प्रेम संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी।

वास्तु दोष के कारण बार-बार होती है सेहत खराब, करें ये उपाय