मंगल के गोचर से इन 3 राशियां को होगा महालाभ


By Prakhar Pandey23, Jan 2024 04:50 PMnaidunia.com

मंगल ग्रह का प्रवेश

मंगल ग्रह 5 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। आइए जानते है मंगल के गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है?

लाल ग्रह का गोचर

लाल ग्रह का गोचर 12 राशियों को प्रभावित करेगा। मकर राशि में मंगल ग्रह का गोचर रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर होगा। इस राशि परिवर्तन का 3 राशियों पर असर दिखने वाला है।

वृषभ राशि

भाव धर्म, यात्रा और मूल्यों के हिसाब से वृषभ राशि के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी होता है। इस राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान और धन में वृद्धि मिलेगी।

व्यापार में सफलता

मंगल के गोचर से करियर में सुनहरे अवसर मिल सकते है। व्यापार में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के दसवें भाव में मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है। गोचर की इस अवधि मेष राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। यह गोचर मेष राशि वालों के जीवन में प्रसिद्धि और प्रगति लेकर आएगा।

पेशेवर जीवन

गोचर की इस अवधि में पेशेवर जीवन में किए गए प्रयासों में विजय मिली सकती है। करियर के क्षेत्र में आने वाली सभी समस्याएं दूर होंगी। यह गोचर जीवन में प्रगति ले आएगा।

कर्क राशि

मंगल ग्रह कर्क राशि के सातवें भाव में प्रवेश करने वाला है। इस गोचर से कर्क राशि वालों के अपने ऑफिस के सहकर्मियों के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

शादी का योग

इस गोचर से कर्क राशि वालों की शादी के लिए भी अच्छा रिश्ता आ सकता है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ भी रिश्ते भी मजबूत होंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 फरवरी को बुध का गोचर, राशि अनुसार करें उपाय