मसाबा गुप्ता की ये दूसरी शादी है। मसाबा से पहले भी बी टाउन की कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने दूसरी शादी की है और जिनकी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी है।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार नीलम कोठारी ने पहली शादी टूटने के बाद समीर सोनी के साथ साल 2011 में दूसरी शादी की थी।
वेब सीरीज दिल्ली क्राइम से हर किसी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह ने साल 2000 में विपुल अमृतलाल शाह के साथ तीसरी शादी की थी।
हम आपके हैं कौन फिल्म से फेमस होने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी एक्टर आशुतोष राणा के साथ दूसरी शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की थी।
पहली शादी के टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह ने दोबारा शादी का मन छोड़ दिया था। लेकिन कुछ समय बाद एक्टर परमजीत सेठी के साथ दूसरी शादी करने पर अर्चना की लाइफ में काफी बदलाव आए।