हिंदू पंचाग के मुताबिक, माघ माह की अमावस्या तिथि को ही मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार यह अमावस्या 9 फरवरी, 2024 के दिन पड़ रही है।
शास्त्रों में जिक्र मिलता है कि मौनी अमावस्या के दिन उपाय करने का भी खास महत्व होता है। पितृ दोष से परेशान लोग माघ माह की अमावस्या को कुछ उपाय जरूर कर लें।
अमावस्या के दिन आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाएं। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।
मौनी अमावस्या के दिन दान करना भी शुभ होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को तिल के लड्डू, तिल का तेल, कंबल, आंवला जैसी चीजें दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है।
माघ माह की अमावस्या तिथि को पवित्र नदी में स्नान करना भी शुभ होता है। मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या पर नदी में स्नान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या के दिन आप व्रत भी रख सकते हैं। ऐसा करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है और हमेशा के लिए पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें। लोटे में काले तिल मिलाकर जल अर्पण करने से पितृ दोष दूर होता है।
इस दिन पीपल के पेड़ पर सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं। इसके साथ ही, पेड़ की 108 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।