स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का विस्तार से अर्थ बताया गया है। वहीं, सपने में मोर का दिखना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं कि यह सपना किस तरह के संकेत देता है।
मोर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में आपको मोर नजर आता है तो समझ लें कि जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।
मोर को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सपने में मोर नजर आने का मतलब है कि जीवन में खुशहाली और समृद्धि बढ़ेगी।
सपने में मोर नजर आता है तो समझ लें कि जीवन में उन्नति के मार्ग खुल जाएंगे। यही कारण है कि मोर से जुड़ा सपना शुभ होता है।
मोर को शांति का प्रतीक भी माना जाता है। जब पारिवारिक रिश्तों में झगड़े चल रहे हो और मोर का सपना दिख जाए तो समझ लें कि रिश्तों में सुधार होगा।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, मोर का सपना अच्छे भाग्य का संकेत देता है। इस तरह का सपना नजर आने पर भाग्य में वृद्धि होती है।
मोर का सपना नजर आने पर यह भी संकेत मिलता है कि आपको दुश्मनों पर विजय मिलेगी। बशर्ते सपना रात के समय ही आना शुभ माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, रात के समय सपने में मोर नजर आना विवाह के लिए शुभ संकेत होता है। इससे विवाह में आने वाली अड़चनों से छुटकारा मिल जाता है।