आज के समय में डायबिटीज की परेशानी का सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेडिटेरेनियन डाइट फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि इस डाइट में क्या चीजें शामिल होती है।
इस डाइट में प्लांट बेस्ड फल-सब्जियां, सीफूड, अनाज शामिल होते हैं। अगर आप चाहे तो अंडे और चिकन का सेवन भी कर सकते हैं।
मेडिटेरेनियन डाइट डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे मरीजों को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
मेडिटेरेनियन डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां जैसे प्रोटीन युक्त आहार होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार है।
मेडिटेरेनियन डाइट को फॉलो करने से डायबिटीज के मरीज वेट को नियंत्रित भी कर सकते हैं। दरअसल, वजन के बढ़ने का नकारात्मक प्रभाव मरीजों की सेहत पर पड़ सकता है।
डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मेडिटेरेनियन डाइट को फॉलो करने से हार्ट रोग का खतरा कम हो जाता है।
इस डाइट में ऐसी चीजें शामिल होती है, जो सूजन को कम करने में मददगार है। इससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।