पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी दमदार कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों नवजोत आईपीएल में बतौर कमेंटेटर नजर आ रहे हैं।
आज हम इस लेख में आपको नवजोत सिंह सिद्धू की बहू से मिलवाएंगे, जो काफी ज्यादा खूबसूरत हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की बहू का नाम इनायत रंधावा है। इनायत पटियाला की रहने वाली हैं। इनायत पंजाब के डिफेंस सर्विस वेलफेयर के डिप्टी डायरेक्टर मनिंदर रंधावा की बेटी हैं।
इनायत रंधावा नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन सिंह की वाइफ हैं। इनायत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं।
इनायत को इंस्टा पर 11 हजार लोग फॉलो करते हैं, वहीं उनके पति करन को 10 हजार लोग फॉलो करते हैं।
करन सिंह और इनायत ने साल 2023 में शादी की थी। फोटो में दोनों का बॉन्ड साफ नजर आता है।
कपल ने अपनी सगाई ऋषिकेश में गंगा किनारे की थी। इसकी फोटो कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।
करन और इनायत ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। कपल घूमने फिरने का काफी शौक रखते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की बहू की 10 खूबसूरत तस्वीरें। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com