ग्रहों के राजकुमार बुध 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध के कुंभ राशि में जाने से कई राशि के जातकों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा।
इतना ही नहीं कुंभ राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं। इसके अलावा इस राशि में सूर्य भी मौजूद हैं। ऐसे में शनि और बुध की युति शुभ होगा।
शनि और बुध आपस में मित्र हैं, जिससे शुभ योग काफी लाभकारी सिद्ध होता है। इसके साथ ही बुध और सूर्य के साथ युति करके बुधादित्य योग बन रहा है।
ऐसे में बुध के कुंभ राशि में जाने से डबल राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।
बुध के गोचर से शुभ राजयोग ग्यारहवें भाव में बन रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों पर अपार धन के योग बन रहे हैं। करियर में भी सफलता मिलेगी।
इस राशि में डबल राजयोग पांचवें भाव में बन रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और धार्मिक चीजों में व्यस्त रहेंगे।
इस राशि के लग्न भाव में ये राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।